Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 11, 2026

विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से लिया निर्णय

विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं की 7 से 20 किमी तक की दौड़

चंपावत के स्वाला क्षेत्र के लोग इस बार आने वाले विधानसभा में चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसका कारण है कि राजकीय इंटर काॅलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन न होना। ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगर विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन नही होता है तो सभी ग्रामीण आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 का बहिष्कार करेंगे।मंगलवार को ग्राम प्रधान ललिता भट्ट की अध्क्षता में हुई बैठक में सभी ग्रमीणों ने निर्णय लिया है कि राजकीय इंटर काॅलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन न होने से क्षेत्र के अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2007 में हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन किया गया था। जिसको वर्ष 2015 में उच्चीकरण कर इंटर की कक्षाओं का संचालन तो हो गया लेकिन एक दशक से अधिक का समय बीतने के बाद भी विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन नही हो सका है। जिससे छात्र- छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को 7 से 20 किलोमीटर तक की दूरी नापनी पड़ती है। बैठक में रमेश चन्द्र, लीलाधर भट्ट, शिवदत्त भट्ट, पूजा भट्ट, रेखा भट्ट, रश्मि भट्ट, ममता भट्ट, प्रियंका, ममता, हेमा भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*विज्ञान की पढ़ाई के लिए धौन या चंपावत की दौड़*

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हेमचंद्र भट्ट ने बताया राजकीय इंटर काॅलेज स्वाला में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए 9 किमी दूर धौन या फिर 20 किमी दूर जिला मुख्यालय चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें छात्र-छात्राओं अतरिक्त खर्च के साथ ही अतरिक्त समय भी खर्च करना पड़ता है।लम्बे समय से विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के लिए मांग की जा रही है लेकिन कक्षाओं का संचालन न होने के बाद ग्रामीणों ने इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। जल्द कक्षाओं का संचालन नही होता है तो एक ग्रामीण वोट करन के लिए नही जाएगा।

ग्रामीण जगदीश चंद्र ने कहा इंटर की कक्षाओं का संचालन हुए दस साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी तक विज्ञान की कक्षाओं के लिए बच्चों को परिश्रम करना पड़ रहा है। स्वाला व बड़ोली की दो ग्राम पंचायतों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार मांग उठाई गई लेकिन सुनवाई न होने के बाद ग्रामीणों ने अब चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।

जरूरी खबरें