Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पनार नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

पनार नदी में मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं अल्मोड़ा के खनन कारोबारी ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।बाराकोट।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रैगांव ग्राम सभा के फिरकोला व जमाड़ तोक में बहने वाली पनार नदी मे अल्मोड़ा जिले के खनन कारोबारी के द्वारा बेखौफ होकर चंपावत जिले में धड़ल्ले से मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीण जीत सिंह, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद अधिकारी, शंकर अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, दिलीप सिंह, बिशन सिंह आदि ने बताया चंपावत और अल्मोड़ा जिले की सीमा में अल्मोड़ा जिले के खनन कारोबारी उनके गांव में पनार नदी से मशीनों के द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं ।ग्रामीणों ने कहा उनके द्वारा अवैध खनन का वीडियो बनाया गया है ।कहा अल्मोड़ा जिला क्षेत्र में स्टोन क्रेशर लगाया गया है ।क्रेशर स्वामियों के द्वारा अपने जिले क्षेत्र में खनन करना छोड़ उनके क्षेत्र में खनन किया जा रहा है जो चंपावत जिले में आता है । कहा खनन से पनार नदी का रुख बदल गया है और बरसात मे उनके खेत खलिहानों को भारी नुकसान पहुंचेगा इसके अलावा क्रेशर का दूषित पानी नदी में छोड़ दिया गया है जिससे नदी का पानी भी दूषित हो चुका है ।ग्रामीणों ने कहा खनन करने वाले शासन में ऊंची पहुंच रखते है। अवैध खनन में रोक लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज बुधवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर से मुलाकात कर अवैध खनन में रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया ।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने ग्रामीणों की समस्या को काफी गंभीरता से लेते हुए मामले में नाराजगी जताते हुए कहा जल्द खान विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा नदी पार लगे स्टोन क्रेशर की आवाज से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरे क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद अधिकारी, पूर्व सैनिक जीत सिंह,धन सिंह अधिकारी, रामलाल मदन राम ,राजेंद्र राम ,लक्ष्मण राम ,पवन कुमार, केदार राम, उमेद राम देव राम चंदन राम,अर्जुन राम, वन सरपंच प्रेमा देवी व राम सिंह मौजूद रहे।

जरूरी खबरें