Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 17, 2026

सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया गुलदार

ग्रामीणों में मची अफरा तफरी, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर।

घायल ग्रामीण को उपचार हेतु लाया गया चंपावत जिला चिकित्सालय

चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिमल्टा में आज शुक्रवार रात को तेंदुए ने हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के शोर को देखते हुए तेंदुआ एक घर में घुस गया और ग्रामीणों ने बाहर से दरबाजा बंद कर तेंदुए को घर के अंदर कैद कर दिया। जिससे गाँव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल लाया गया है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बच गया है। जिले में लगातार जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं।

जरूरी खबरें