Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड :पंचायत चुनाव में बारिश से मतदान स्थगित होने पर 28 व 30 जुलाई को होगा मतदान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 21, 2025

पंचायत चुनाव में बारिश होने पर 28 व 30 जुलाई को होगा मतदान।

24 जुलाई को मौसम विभाग की भारी बारिश की आशंका।

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो मे बारिश का संकट मंडरा रहा है । उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है। जिसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 24 जुलाई को होने जा रहे मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों की जल्द रवानगी पोलिंग बूथों के लिए हो जाएगी। मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी किए के पूर्वानुमान के तहत 24 जुलाई को प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत 24 जुलाई को होने वाले मतदान के दिन अगर बारिश की वजह से किसी पोलिंग बूथ पर मतदान नहीं हो पाता है, तो उस बूथ पर 28 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश मे प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत पदों पर चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के तहत पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है।साथ ही दूसरे चरण में होने वाले 28 जुलाई के मतदान में बारिश की वजह से अगर किसी बूथ में मतदान प्रक्रिया स्थगित होती है तो 30 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

जरूरी खबरें