Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 15, 2026

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन आंदोलन

चिकित्सकों का ट्रांसफर न रुकने तक संघर्ष समिति करेगी अनिश्चितकालीन धरना

सरकार पर लगाए जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप।

लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से शासन के द्वारा एक साथ आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है दिन में चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल है तथा उनके बदले अभी तक कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक साथ आठ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताते हुए आज बुधवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में चिकित्सकों के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा उप जिला चिकित्सालय में शासन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। जिसके चलते क्षेत्र की गरीब जनता को बेहतर उपचार अस्पताल में मिल रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पर सरकार को यह रास नहीं आया और एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। विपिन गोरखा ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक चिकित्सकों का स्थानांतरण नहीं रोका जाता है लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा तथा जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने कहा दूर-दूर क्षेत्र से लोहाघाट अस्पताल में जनता उपचार के लिए आती है पर सरकार के द्वारा चिकित्सकों का स्थानांतरण कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा है और सत्ताधारी दल के जन प्रतिनिधि खामोश है। उन्होंने कहा वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते है। वही जनता ने भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के आंदोलन को जनहितकारी बताया । धरने में राजकिशोर शाह ,लोकेश पांडे, सोबन चंद, राशीद , दीपक शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें