Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

लोहाघाट:बिसंग के कलचौड़ा में गौशाला में घुसा किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।किंग कोबरा की दस्तक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 15, 2026

08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में कांडा-कफलुवा मोड़ के पास भूपेंद्र सिंह नाम के युवक की हत्या की घटना का एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश पर एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मात्र 08 घंटे के भीतर अभियुक्त वाहन चालक सुमित सिंह धामी निवासी कूटा डीडीहाट को गिरफ्तार कर लिया।साक्ष्यों, फॉरेन्सिक जांच एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश किया गया। सीओ पिथौरागढ़ उमेश मलिक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय पुष्कर सिंह, निवासी हुनेरा गांव, डीडीहाट के रूप में हुई है। बताया 13 जुलाई की रात भूपेंद्र सिंह किसी काम से डीडीहाट बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर कांडा-कफलुवा मोड़ के पास बरामद हुआ। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि बाजार से लौटते समय भूपेंद्र सिंह की मुलाकात टैक्सी चालक सुमित सिंह धामी से हुई। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मैक्स वाहन (यूके-05टीए-3333) से घर लौट रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में उसकी गाड़ी में बैठ गया था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में वाहन में रखे लोहे के स्पैनर (पाने) से भूपेंद्र सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को कांडा-कफलुवा मोड़ के पास सड़क किनारे फेंककर पत्नी और बच्चे के साथ वहां से फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

जरूरी खबरें