Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

सूचना

: लोहाघाट:बाइक दुर्घटना में चाचा भतीजा घायल भतीजा गंभीर हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 3, 2024
:बाइक दुर्घटना में चाचा भतीजा घायल भतीजा गंभीर हायर सेंटर रेफर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास सितारगंज से पिथौरागढ़ की ओर जा रही बाइक के लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास अचानक ब्रैक फेल हो गए और बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक को खाई में गिरने से बचाने के लिए बाइक चालक पवन शर्मा ने बाइक को दीवार से टकरा दिया दुर्घटना में बाइक चालक पवन शर्मा निवासी सितारगंज गंभीर रूप से घायल हो गया तो वही उसका चाचा जितेंद्र मामूली रूप से चोटिल हुआ है वही चंपावत न्यायालय से लोहाघाट की ओर आ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र राय ने दोनों घायलों को सड़क किनारे पड़े देखा तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर अजीम के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया डॉक्टर अजीम ने बताया दुर्घटना में पवन शर्मा (20) को काफी गम्भीर चोटे आई हैं उनके बाएं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है तथा जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटे आई है घायल जितेंद्र शर्मा ने बताया वे दोनों चाचा भतीजा है और कार्पेंट्री का काम करते हैं काम के सिलसिले में वह अपने घर सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई वहीं घायल को परिजन पीलीभीत अस्पताल ले गए वहीं घायलों के उपचार में वार्ड बॉय हिमांशु महरा ने सराहनीय भूमिका निभाई

जरूरी खबरें