Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हजारों लोगों हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

भारत मां की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजालोहाघाट।लोहाघाट। ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान मे लोहाघाट मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई रैली का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने रैली में प्रतिभाग कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। शनिवार को लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से मीना बाजार ,शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ, पूर्व सैनिक संगठन व नगर के समस्त स्कूली बच्चों, महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने बढ़ चढकर प्रतिभाग किया। इस दौरान रैली में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,मोहित पाठक, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, सुभाष बगोली, आदि लोगों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवाद और रक्षा केंद्रों को भारतीय सेना के द्वारा पहुंचाई गई अभूतपूर्व क्षति के मद्देनजर, हमारी सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट नेतृत्व के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान की जितनी सहराना की जाए वो कम है। इस दौरान पूरा लोहाघाट भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। तिरंगा रैली में नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,राजू गढ़कोटी सचिन जोशी, सतीश चंद्र पांडे, रविंद्र देव, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, कैप्टन आर एस देव ,कैप्टन रघुवीर , चंद्रशेखर बगोली ,अजय बिष्ट, जगदीश जोशी , अमित जुकरिया विक्की ओली ,अमित शाह दिनेश सुतेड़ी, अजय बिष्ट सहित हजारों लोग शामिल रहे।

जरूरी खबरें