Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट नैनीताल के अनुपालन में नामांकन एवं अन्य कार्रवाइयों को अग्रिम आदेश तक किया स्थगित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 24, 2025

राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट नैनीताल के अनुपालन में नामांकन एवं अन्य कार्रवाइयों को अग्रिम आदेश तक किया स्थगित।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 25 जून से 28 जून 2025 तक नामांकन एवं निर्वाचन का अग्रिम कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।मामले में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के आदेश से राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी संपूर्ण कार्रवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई है ।जिस कारण पदो /स्थानो के आरक्षण एवं आवंटन की स्थिति स्पष्ट नहीं है ।इन परिस्थितियों में नामांकन की कार्यवाही एवं तदुपरांत अग्रिम कार्यवाहियां किया जाना संभव नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 1141 में 21 जून 2025 में विनीदृष्ट नामांकन की कार्रवाई एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। राज्य निर्वाचन आयोग के सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहे जनप्रतिनिधियों को बड़ा झटका लगा है।

जरूरी खबरें