Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें नेता।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें नेता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला केवल राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मामला नैनीताल हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि अगर वर्ष 2027 में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाती है, तो वे गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित कर देंगे। उनका यह बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान पर नैनीताल हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, कि “राजनेताओं को झूठे बयानों के जरिए उत्तराखंड की जनता को बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए। राज्य की जनता अब जागरूक है और उसे गुमराह नहीं किया जा सकता।”माननीय न्यायाधीश ने यह भी कहा कि गैरसैंण में विधानसभा की करीब 8 हजार करोड़ की संपत्ति है और वहां सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं।विधायकों को सिर्फ अटैची लेकर वहां जाना है, बाकी सब कुछ पहले से मौजूद है, । न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल यही नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि अगर पहाड़ को शुरू से ही राजधानी बनाया जाता, तो आज उत्तराखंड में संतुलित विकास होता। गांव-गांव में अस्पताल, स्कूल, बिजली और अन्य सुविधाएं होतीं।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज सारा विकास केवल देहरादून तक ही सीमित रह गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों की उपेक्षा हुई है।

जरूरी खबरें