Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

: लोहाघाट:कोली ढेक मैं सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन ग्रामीणों ने कोली झील से गांव को पेयजल उपलब्ध कराने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 14, 2023
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवो के दूरस्थ क्षेत्रो तक पहुँचाने व लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से लगातार जनपद के अलग अलग स्थानों में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के क्रम में सुक्रवार को विशेष कार्याधिकारी, कार्यक्रम कियान्वयन विभाग उत्तराखण्ड शासनश्री शैलेश कुमार पन्त द्वारा "सरकार जनता के द्वार" कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोलीढेक में विकास कार्यों का निरीक्षण व जन समस्याओं को सुना गया ग्राम पंचायत कोलीढेक में ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि कोलीडेक झील से ग्रामवासियों को पेयजल योजना का लाभ दिया जाए तथा कोलीढेक झील में स्थानीय लोगों को व झील निर्माण में जिनकी नाप भूमि कटी है नौका संचालन का लाइसेन्स देने में प्राथमिकता दी जाए। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों द्वारा सड़क के किनारे नालियां बनाने हेतु व स्थानीय लोगों द्वारा पशु पालन विभाग से लंपी वायरस से गायों की मौत का मुआवजा देने की मांग की गयी। साथ ही ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में कार्यों का निरीक्षण व जन संवाद किया गया जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा पेयजल की समस्या (तल्ली चादमारी, फर्न हिल व टेजरी वार्ड), लाइबेरी (पुस्तकालय) की मांग,2 चिल्डन पार्क की मांग, तथा नंदाष्टमी मेला स्थल झूमाधुरी रथ यात्रा के लिये 02 मीटर चौडा रास्ता बनाये जाने की मांग की गयी है। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक सिंह अधिकारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पाटन पाटनी के ग्राम प्रधान जानकी बोहरा व कोलीटेक के ग्राम प्रधान श्रीमती सवरजान, ग्राम विकास अधिकारी नवीन आर्या बी०एम०एम० मुशीर अहमद, उद्योग विभाग के प्रबन्धक, स्वयं सहायता समूह की महिलायें व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

जरूरी खबरें