Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ विधायक अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथो को किया रवाना।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

कृषि विशेषज्ञ गांव गांव जाकर किसानों को देंगे आधुनिक खेती की जानकारी ।135 गाव के पांच हजार किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य ।

अनुसंधान किसानों के द्वारालोहाघाट।केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की पहल पर गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य अतिथि लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 गणेश सिंह खाती ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा तीन कृषि रथो को हरी झंडी दिखाकर गांवो की ओर को रवाना किया। विधायक अधिकारी ने कहा यह सरकार की किसानों के लिए बेहतर योजना जिससे जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग ,उद्यान व अन्य विभागों के अधिकारी किसानों के पास जाकर आधुनिक खेती व पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे जिससे किसानो की आय में वृद्धि हो तथा गांव से पलायन रुके ।इस दौरान विधायक अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से किसानों के उत्पादों को गांव से विक्रय करने की सुविधा तथा जंगली जानवरों से निजात दिलाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर खाती ने कहा इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को लाभ देना है। विभागीय अधिकारी किसानों को उनके गांव में जाकर आधुनिक खेती की तकनीक बताएंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो और आधुनिक खेती से किसानों की आय बड़े तथा किसानों को डेयरी के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। वही कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट की प्रभारी डॉक्टर दीपाली पांडे ने बताया भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर यह यात्रा आयोजित की आ रही है। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान ,पशुपालन ,कृषि ,मत्स्य विभाग के द्वारा सहयोग किया जा रहा है ।डॉ दीपाली ने कहा तीन कृषि रथो के माध्यम से कृषि के विशेषज्ञ दूर-दूर क्षेत्रो में किसानों के पास पहुंचेंगे किसानो की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका समाधान करेंगे। डॉ0 दीपाली ने कहा यात्रा 15 दिन में 135 गांवो में जाकर किसानों को आधुनिक खेती के वैज्ञानिक तरीके, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, डेयरी आदि की जानकारी देंगेडॉक्टर दीपाली ने कहा यात्रा का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती, मत्स्य पालन, डेयरी उद्योग से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना तथा रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा उनका लक्ष्य पांच हजार किसानों तक पहुंचने का है कहा इस दौरान किसानों को खरीफ की खेती की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा बीज भी वितरित किए गए।किसानों के द्वारा सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया ।कहा यह दूरस्थ क्षेत्र के किसानों के हित में काफी अच्छा प्रयास केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में जिला पशुपालन अधिकारी डॉक्टर वसुंधरा गर्ब्याल ,एपीडी विम्मी जोशी, जिला कृषि अधिकारी धनपत राय ,कृषि अधिकारी हिमांशु जोशी, जिला उद्यान अधिकारी ,जिला मत्स्य अधिकारी कुंवर सिंह बगड़वाल, कविराज मोनी, किसान रघुवर दत्त मुरारी, रमेश चंद्र खर्कवाल सहित कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें