Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट मे नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 2, 2025

बाराकोट मे नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत आखिर लंबे समय के बाद बाराकोट ब्लाक मे नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट ने आज बुधवार सुबह पदभार ग्रहण कर लिया है। भट्ट के पदभार ग्रहण करने पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शाखा बाराकोट , तथा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा बाराकोट ने उनका जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं दी। कहा युवा उप शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बाराकोट ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में काफी तरक्की करेगा। उन्हें पूरा विश्वास है युवा उप शिक्षा अधिकारी शिक्षक व छात्र हित में बेहतरीन कार्य करेंगे। स्वागत करने में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री जगदीश सिंह तडा़गी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार ओली,ब्लॉक महामंत्री पान सिंह अधिकारी , सहदेव पुनेठा आदि उपस्थित रहे उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बाराकोट अध्यक्ष राम प्रसाद कालाकोटी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा , मंत्री महेंद्र अधिकारी , उपाध्यक्ष गिरधर राम , कोषाध्यक्ष प्रकाश गड़कोटी ,रमेश जोशी , कैलाश जोशी , गीता पुनेठा , महेश पांडे , चतुर् सिंह महरा आदि मौजूद रहे!

जरूरी खबरें