Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर वरिष्ठ पत्रकार व परिजनों मे दिनदहाड़े घर के पास हमला पत्रकार का पुत्र घायल। पत्रकारों में भारी आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में।चंपावत जिले के टनकपुर के वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव पर आज 15 20 लोगों के द्वारा उनके घर के पास दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया ।हमलावरों ने पत्रकार पर घर के पास हाकी और डंडों से हमला किया गया हमले में बीच बचाव में आए वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक उसके नाक कान सहित हाथों में गंभीर चोट आई है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पत्रकार बाबूलाल द्वारा आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। तहरीर देने के बावजूद टनकपुर पुलिस जांच की बात कर रही है। दिनदहाड़े पत्रकार पर हुए हमले से चंपावत जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया है। जिले के सभी पत्रकार पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।जिसको लेकर कल जिले के पत्रकार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव के द्वारा अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। सूत्रों के मुताबिक टनकपुर पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। पत्रकारों में टनकपुर पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ काफी आक्रोश हैं। पत्रकारों का कहना है मुख्यमंत्री की विधानसभा में इस प्रकार से नशे के सौदागरो के द्वारा पत्रकारो पर हमला हो रहा है। जो काफी गंभीर बात है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर जिले के पत्रकार कड़ा कदम उठा सकते हैं।

जरूरी खबरें