Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:बारिश से बंद पूर्णागिरी सड़क मे रेस्क्यू अभियान, श्रद्धालुओं को निकाला सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य को।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

बारिश से बंद पूर्णागिरी सड़क मे रेस्क्यू अभियान, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य कोजनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्रांतर्गत बाटनागाड़ में लगातार बारिश के कारण पूर्णागिरि मार्ग एवं टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई, जिससे पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालु बीच मार्ग में फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को जलपान, पेयजल, नमकीन, बिस्कुट आदि वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिहाइड्रेशन व अन्य समस्याओं से ग्रसित श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार, ठुलीगाड़ थाना प्रभारी राकेश कठायत, उपनिरीक्षक चेतन रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. भावेंद्र शुक्ला, एफएसओ श्री अमर सिंह अधिकारी, एसडीआरएफ व पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।उपजिलाधिकारी जोशी ने इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी विभागों की सराहना की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मार्ग बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि मार्ग खुलने तक धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जरूरी खबरें