Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डीएम के निर्देश पर मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

डीएम के निर्देश पर मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य

चंपावत जनपद के अंतर्गत ग्राम सभा मनिहारगोठ में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर मानकों की जांच की। इस प्रक्रिया के दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्डधारकों के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। सत्यापन टीम ने ग्रामीणों को राशन कार्ड के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि जो परिवार अब मानकों के दायरे में नहीं आते हैं, वे स्वेच्छा से अपना कार्ड सरेंडर कर दें ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। विभाग ने चेतावनी भी दी है कि यदि सत्यापन के बाद भी कोई अपात्र व्यक्ति अनुचित तरीके से राशन लेते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। आगामी दिनों में इस प्रकार की जांच अन्य समीपवर्ती क्षेत्रों में भी जारी रहेगी।इस दौरान पूर्ति विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें