रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 1, 2026
सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति चंपावत सभागार में सहकार से समृद्धि के अंतर्गत सहकारिता सप्ताह का आयोजन चल रहा है। सहकारिता सप्ताह के तृतीय दिवस 01 जुलाई को जिले के किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सहकारिता सप्ताह का संचालन कर रहे समिति सचिव महेश बोहरा द्वारा क्षेत्र के किसानों को मुख्यमंत्री घस्यारी योजना , माधो सिंह भंडारी कृषि कल्याण योजना ,दीनदयाल उपाध्याय योजना, मिलेटेंस योजना जन औषधि केंद्र आदि योजनाओं की गहनता से जानकारी दी तथा किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। समिति सचिव महेश बोहरा के द्वारा जानकारी दी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 10 किसानों को 5 लाख रुपए की ऋण धनराशि मुर्गी पालन, पशुपालन, कृषि योजनाओं के अंतर्गत दी गई ताकि किसान अपना स्वरोजगार कर सकें। साथ ही उनके द्वारा किसानों को जानकारी दी गई अब समितियां द्वारा जो खाद वितरण की जाएगी वह भारत सरकार के निर्देशानुसार ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से वितरित की जाएगी। सहकारिता मेले में जिला सहायक निबंधक प्रेम प्रकाश ,उप प्रबंधक संजीव सिंह शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश के द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए गए। सहकारिता मेले में सूरज जोशी ,चंद्रशेखर मोनी ,सुंदर बोरा के द्वारा सहयोग किया गया।