Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 1, 2026

सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

जनपद चम्पावत के लिए आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक 7.80 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए ₹9 करोड़ 86 लाख 69 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उत्तराखण्ड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार इस परियोजना की कुल लागत ₹986.69 लाख स्वीकृत की गई है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ करने हेतु प्रारम्भिक धनराशि भी अवमुक्त की गई है।यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।जिला प्रशासन ने बताया कि कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व शासन द्वारा निर्धारित सभी तकनीकी, वित्तीय एवं पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का जनपद को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में चम्पावत जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।

जरूरी खबरें