Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: टनकपुर:यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 15 वाहन चालकों के काटे चालान पांच के खिलाफ पुलिस एक्ट में हुई कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 3, 2024
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 15 वाहन चालकों के काटे चालान पांच के खिलाफ पुलिस एक्ट में हुई कार्यवाही माँ पूर्णागिरी मुख्य मेला क्षेत्र में एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के साथ ही लोक न्यूसेंस कारित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस एक्ट में कार्यवाही की सोमवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के अस्थाई थाना ठुलीगाड़ व अस्थाई थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा पूर्णागिरि मार्ग में हनुमान चट्टी स्थल/ लाधिगाड़ स्थल पर उ0नि0 हरीश प्रसाद- थानाध्यक्ष ठुलीगाड़ व उ0 नि0 हेमंत सिंह कठेत - थानाध्यक्ष भैरवमंदिर के संयुक्त निर्देशन में हनुमान चट्टी में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में लगभग 90 वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कि गई चेकिंग के दौरान लोक न्यूसेंस कारित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 में चालानी कार्रवाई की गई । वही पुलिस के द्वारा माँ पूर्णागिरि मेले में कानून व शांति व्यवस्था/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

जरूरी खबरें