Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

बाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।

मूसलाधार बारिश से उफान पर बाटला गाड़।

श्रद्धालुओं ने की चंपावत पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना

एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा माँ पूर्णागिरि धाम में दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है ।

आज 31 मई को माँ पूर्णागिरी धाम में दर्शन हेतु आए एवं दर्शन उपरांत वापस लौट रहे श्रद्धालु अचानक हुई तेज बारिश के कारण बाटला गाड़ में जलस्तर बढ़ जाने से बीच मार्ग में फंस गए। सूचना मिलते ही चौकी ठुलीगाड़ एवं चौकी बूम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से जल बहाव वाले क्षेत्र से पार कराया तथा उनकी सकुशल आवाजाही सुनिश्चित की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं समर्पित सेवा भाव के चलते सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा चम्पावत पुलिस की तत्परता,संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

जरूरी खबरें