Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

टनकपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित राहत कार्य किए गए। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या के नेतृत्व में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों एवं व्यापारियों को राहत सामग्री वितरित की गई।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड से प्रभावित 6 व्यापारियों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, कंबल, चादर, मेडिकल किट सहित दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है तथा जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें