Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:46 टेट्रा पैक देशी शराब के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है आबकारी विभाग।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

46 टेट्रा पैक देशी शराब के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है आबकारी विभाग।

टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक टनकपुर द्वारा घसियारामंडी, टनकपुर क्षेत्र में एक घर एवं वाहन की तलाशी ली गई।कार्रवाई के दौरान हरिशंकर कुमार पुत्र रामलाल के कब्जे से 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9.2 लीटर है। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत ₹4,370 आंकी गई है।आबकारी विभाग द्वारा बरामदगी के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। वही लोग आबकारी विभाग कि कार्रवाई पर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं। जिले में जगह-जगह अवैध शराब बिक रही है पर आबकारी विभाग 46 पाउच शराब पड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है। लोगों ने आबकारी विभाग कि कार्रवाई को मात्र औपचारिकता बताया है। लोगों ने कहा कार्यवाही करनी है तो बड़े तस्करों के खिलाफ की जाय

जरूरी खबरें