Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर: डीएम का तूफानी दौरा चूका पुल निर्माण व पूर्णागिरि क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

जिलाधिकारी ने चूका पुल निर्माणव पूर्णागिरि क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षणडीएम चंपावत मनीष कुमार ने बुधवार को चूका क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माणाधीन पुल की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि मेले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए भैरव मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते, पार्किंग व्यवस्था और धर्मशालाओं के लिए पेयजल आपूर्ति की आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त कार्यों के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए और सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) द्वारा भैरव मंदिर पर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध ढंग से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने जिलाधिकारी को सभी निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें