Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :नायकगोठ में बन रही गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

टनकपुर नायकगोठ में बन रही गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में तेज़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।इसी क्रम में उन्होंने आज मंगलवार को टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ में ₹146.86 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद, टनकपुर द्वारा निर्मित की जा रही पंचमुखी गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के उपयोग, श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य की प्रगति स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए, तथा समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें