Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 2, 2026

ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

चंपावत जिले के लिए एक बार फिर से गर्व का पल सामने आया है।विगत दिवस राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू के द्वारा चंपावत जिले के डड़ाबिष्ट निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस व वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है । लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट के पिता डॉक्टर जीबी बिष्ट सेवानिवृत्ति सीएमओ तथा माता श्रीमती निर्मला बिष्ट सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य हैं तथा भाई वॉल्वो कम्पनी मे इंजिनियर के पद मे अपनी सेवाएं दें रहे हैं ।लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट के पिता डॉक्टर जी 0बी 0बिष्ट ने बताया की सुशील ने 12वीं की पढ़ाई के बाद वर्ष 2010 के बाद एनडीए मे कमीशन से आटलरी मे चयन हुवा था वर्तमान मे उनका पूरा परिवार हल्द्वानी मे निवास करता है।

इनका परिवार वर्तमान मे हिंवत्स सस्था कुलेठी से जुड़ा हुवा है। आये दिन यहाँ सस्था के कार्यक्रमों मे आकर अपना सहयोग देते रहते है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को बीर चक्र से सम्मानित करने पर चंपावत में खुशी की लहर है। लोगों ने लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। कहा बिष्ट ने चंपावत जिले के साथ साथ प्रदेश का मांन भी बढ़ाया है।

जरूरी खबरें