Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:पत्रकार के हमलावरों पर कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम/एसपी से मिला जिला पत्रकार संगठन।।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

पत्रकारों ने हमले पर जताई नाराजगी/पुलिस अधीक्षक कड़ी कार्यवाही का दिया आश्वासनचंपावत जिले के टनकपुर में वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव और उनके बेटों पर हुए हमले की जिला पत्रकार संगठन ने कड़ी निंदा की है। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया कहा सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है।जिला पत्रकार संगठन ने मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों ने अपनी मांगों को रखा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।ज्ञापन देने में वरिष्ठ पत्रकार गणेशदत्त पांडे, राजीव मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, दिनेश भट्ट।इधर टनकपुर बनबसा में भी पत्रकारों ने पुलिस उपाधीक्षक को संबोधित ज्ञापन दिया जिसमें सुरेश उप्रेती,दीपक धामी, सूरज तिवारी,अर्जुन सिंह,कुंदन सिंह रविंद्र धामी,रूपेश कुमार,दिनेश खर्कवाल,देवेंद्र देवा,नवी,अंसारी,आबिद हुसैन सहित तमाम पत्रकारों द्वारा इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

जरूरी खबरें