Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:बलाई के मां भगवती महोत्सव मे वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बनबसा को हराकर टनकपुर बनी चैंपियन

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 15, 2024
बलाई के मां भगवती महोत्सव मे वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बनबसा को हराकर टनकपुर बनी चैंपियन लोहाघाट के बलाई में युवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज बिष्ट के दिशा निर्देश में चल रहे छह दिवसीय मां भगवती महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खेल प्रतियोगिताओं की धूम मची हुई हैं पंचम दिवस पर मंगलवार 15 अक्टूबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सैलानगोठ टनकपुर व पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब बनबसा के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले में सैलानी गोठ टनकपुर की टीम ने बनबसा को हराकर खिताब अपने नाम किया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे व विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत बालिकाओं के द्वारा उत्तराखंडी फोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से किया गया बालीबाल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि सतीश चंद पांडे व सचिन जोशी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया दोनों अतिथियों ने युवा अध्यक्ष पंकज बिष्ट वह गांव के युवाओं के प्रयासों की सराहना की कार्यक्रम में मुकेश बिष्ट,भावेश बिष्ट ,रवि बिष्ट ,विपिन बिष्ट ,अतुल मेहरा ,मोहित अधिकारी, सुनील बिष्ट व समस्त युवा व मातृशक्ति मौजूद रही

जरूरी खबरें