Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:अंबेडकर छात्रावास में स्वच्छक न होने से स्वच्छक का कार्य करने को मजबूर छात्र उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 1, 2024
अंबेडकर छात्रावास में स्वच्छक न होने से स्वच्छक का कार्य करने को मजबूर छात्र उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दिया ज्ञापन समाज कल्याण विभाग चंपावत द्वारा संचालित लोहाघाट के एकमात्र अंबेडकर छात्रावास में लंबे समय से विभाग द्वारा स्वच्छक की तैनाती न करने से छात्रावास में रहने वाले छात्रों को खुद स्वच्छक का कार्य करना पड़ता है छात्र खुद ही शौचालय व स्नानागार की सफाई करने को मजबूर है छात्रों ने बताया कई बार विभाग को समस्या के समाधान की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तथा छात्रावास में स्वच्छ पेयजल के लिए नया आरओ लगाने के लिए भी कहा गया पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है गुरुवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने छात्रावास का निरीक्षण किया छात्रों द्वारा आयोग अध्यक्ष को अपनी समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया तथा जल्द छात्रावास में स्वच्छक व सुद्ध पेयजल की मांग की साथ ही छात्रों ने कहा लंबे समय से अनुसूचित जाति व अन्य वर्ग के छात्रों को b.Ed करने के दौरान जो छात्रवृत्ति मिलती थी वह लंबे समय से बंद पड़ी है उन्होंने आयोग अध्यक्ष से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की वही आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने छात्रों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत से जल्द छात्रावास में स्वच्छ स्वच्छक की तैनाती करने तथा नया आरओ लगाने के निर्देश दिए तथा छात्रवृत्ति की समस्या को शासन में रखने की बात कही इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,भाजपा पीसीसी सदस्य शंकर दत्त पांडे, अनुसूचित जाति जनजाति समिति सदस्य गोविंद प्रसाद, सचिन जोशी, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल , बहादुर फर्त्याल,बीडीओ लोहाघाट अशोक अधिकारी ,तहसीलदार जगदीश नेगी , भुवन बहादुर, दीपक शाह, राजेंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें