Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत चला विशेष सफाई अभियान, निकाली गई जागरूकता रैली

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

लोहाघाट में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत चला विशेष सफाई अभियान, निकाली गई जागरूकता रैलीलोहाघाट(चंपावत )। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत लोहाघाट नगर में विशेष स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत ऋषवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हुई, जिसके बाद लोहावती नदी तट एवं श्मशान घाट की गहन सफाई की गई। झाड़ियों की कटाई, नदी में फेंका गया कूड़ा-कचरा व पॉलीथीन एकत्र कर नगर पालिका की गाड़ी के माध्यम से निस्तारित किया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पीएलवी,आईटीबीपी के जवान, नगर पालिका कर्मी, पुलिस बल, व्यापार संघ के कार्यकर्ता, नगर निगम के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की।स्वच्छता अभियान में ओम शांति ओम की बहनें, अधिवक्ता राम सिंह बिष्ट, अधिवक्ता विजय राय तथा अधिकार मित्र राजीव मुरारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के अंत में ऋषवेश्वर महादेव मंदिर से लोहाघाट बाजार तक स्वच्छता के समर्थन में नारेबाजी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभासद आशीष राय, प्रकाश, पीएलवी रेनू गड़कोटी, सावित्री राय, हेमलता, गोपाल बिष्ट, बृजेश जोशी, कमल राम, सुनीता तड़ागी, निर्मला सहित अन्य स्थानीय स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

जरूरी खबरें