Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, भंडारों व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, भंडारों व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

मां पूर्णागिरि धाम में आयोजित मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा टनकपुर एवं पूर्णागिरि क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टनकपुर रोडवेज परिसर तथा मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में संचालित भंडारों एवं विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान विशेष रूप से भंडारों में तैयार किए जा रहे पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने एकत्रित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने व्यापारियों एवं खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं। साथ ही एक्सपायरी तिथि वाली वस्तुओं के संबंध में विशेष सावधानी बरतने, खुली खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा खराब खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आगामी दिनों में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा तथा सहायक दिनेश फर्त्याल सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।

जरूरी खबरें