Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : एसपी चंपावत ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : एसपी

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

एसपी चंपावत ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : एसपी

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा बुधवार 25 फरवरी को मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग, बूम बैरियर, ठुलीगाढ़ क्षेत्र एवं भैरव मंदिर में स्थित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान चेतन रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर तथा संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के प्रारंभ होने से पूर्व ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।

एसपी रेखा यादव ने कहा विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, महिला एवं वृद्ध श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले के दौरान सतत निगरानी एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सकें।

जरूरी खबरें