Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 2, 2026

कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

असली धामी नकली धामी बयान पर चंपावत में गर्माया राजनीतिक माहौल

भाजपा नेता श्याम ढेक का पलटवार, गिनाईं धामी सरकार की उपलब्धियां।

गोदियाल और हरीश धामी के बयानों पर भाजपा का करारा जवाब कहा चम्पावत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

चंपावत जिले के लोहाघाट में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर किए गए तीखे राजनीतिक हमलों के बाद भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम ढेक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस खुद अंदरूनी कलह से जूझ रही है उसे भाजपा और मुख्यमंत्री के विकास कार्य पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।श्याम ढेक ने कहा कि कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सीमांत जनपद को विकास की नई पहचान दी है और आज चम्पावत तेजी से पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर, साइंस सेंटर, एमआरआई मशीन, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना तथा प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ जिले के आम लोगों को मिल रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ढेक ने कहा कि यह वही पार्टी है, जहां खुले मंचों पर ही नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते और आपस में लड़ते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जातिवाद की राजनीति कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा विकास और जनकल्याण की राजनीति कर रही है। श्याम ढेक ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री धामी और भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले अपने संगठन की स्थिति पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चम्पावत में विकास की जो गति भाजपा सरकार ने दी है, उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है और जनता अब उनके राजनीतिक आरोपों पर भरोसा नहीं कर रही। ढेक ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार को बनते देख कर कांग्रेसी नेता बोखला गये उनके पास अपने तो कुछ मुद्दे तो है नहीं इसीलिए बे तुके बयान दें रहें है।

जरूरी खबरें