रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 2, 2026
डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समाधान और निस्तारण' के मूल मंत्र तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में, जनता मिलन कार्यक्रम में आए जन-समस्याओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे, जिसका धरातल पर व्यापक असर देखने को मिला है।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पेयजल विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही मल्ला बापरू विद्यालय में पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।इसी तत्परता के क्रम में जिला प्रशासन ने विकास खंड बाराकोट के सिंगदा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना की लाइन का भी तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से मिले कड़े दिशा-निर्देशों के बाद पेयजल निगम द्वारा कार्य शुरू किया गया। पेयजल निगम चम्पावत के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सिंगदा बाराकोट की पेयजल समस्या का पूरी तरह निराकरण कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त मुख्य लाइन को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में नियमित पानी मिलना शुरू हो गया है।