Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की स्नेहा मुरारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

लोहाघाट कि स्नेहा मुरारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान।डीएबी परिसर नैनीताल की छात्रा स्नेहा मुरारी ने भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है ।शानदार प्रदर्शन करने के लिए स्नेहा को 25 हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की छात्रा स्नेहा मुरारी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में स्थान प्राप्त कर कुमाऊं विश्वविद्यालय व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है ।राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में केवल उत्तराखंड से ही 11 हजार से अधिक विद्यार्थीयो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र की निवासी स्नेहा मुरारी ने शानदार प्रदर्शन किया है ।स्नेहा के पिता डॉक्टर जगत प्रकाश मुरारी राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है जबकि मां मंजूपा मुरारी ग्रहणी है । स्नेहा की शानदार उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर डीएस रावत ने कहा यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है । कुल सचिव सहित समस्त प्रोफेसर स्नेहा को बधाई दी। स्नेहा की शानदार सफलता पर उनके गृह क्षेत्र बिसंग में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने स्नेहा को शुभकामनाएं दी है ।

जरूरी खबरें