Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 30, 2026

गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

रिश्वत प्रकरण में उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने समाप्त किया आंदोलन।

20 घंटे बाद खत्म हुआ सितारगंज तहसील का गतिरोध। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद हड़ताल में चले गए थे तहसील कर्मी

14 हजार रूपए की रिश्वत लेने के आरोप पर गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे।

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का करीब 20 घंटे से जारी धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार आखिरकार समाप्त हो गया। उच्च अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए दोनों कर्मचारियों की रिहाई के बाद तहसील कार्यालय का ताला खोल दिया गया और नियमित कामकाज फिर से शुरू हो गया।बुधवार को विजिलेंस टीम ने सितारगंज तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को 14 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान करते हुए तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि कर्मचारियों का आरोप था कि विजिलेंस की कार्रवाई विभागीय प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई। साथ ही धरने और कार्य बहिष्कार के चलते करीब 20 घंटे तक तहसील का पूरा कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच लगातार वार्ताओं का दौर चलता रहा। आखिरकार उच्च स्तर पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। वहीं तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि वार्ता के बाद विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया, तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार से ताला खोला और सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में लौटकर नियमित कार्य में जुट गए। इसके साथ ही करीब 20 घंटे से चला आ रहा तहसील का गतिरोध समाप्त हो गया। फिलहाल सितारगंज तहसील में कामकाज सामान्य हो गया है, जबकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई सहमति की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है।

जरूरी खबरें