Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ नौगांव रेगरु में शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे भक्त 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ नौगांव रेगरु में शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे भक्त बाराकोट ब्लॉक के नौगांव रेगरु के शिव मंदिर में क्षेत्र की मातृ शक्ति द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ ही 11 दिनी श्री शिव महापुराण का भव्य शुभारंभ हो गया है कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल हुए कलश यात्रा खकोड़ा नोले से शिव मंदिर तक निकाली गई भोले के जयकारों से पूरा रेगरु क्षेत्र गूज उठा कलश यात्रा के बाद मुख्य यजमान देव सिंह व उनकी धर्मपत्नी कमला देवी के द्वारा मुख्य पुजारी जगमोहन चंद्र जोशी के दिशा निर्देशों में पूजा अर्चना संपन्न की गई तथा दोपहर 2:00 बजे से व्यास पंडित पंकज पैन्यूली के द्वारा भक्तों को शिव महापुराण कथा सुनाई गई क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह मेहता ने बताया शिव महापुराण रेगरु क्षेत्र की समस्त जनता के सहयोग से किया जा रहा है मेहता ने बताया 22 अगस्त को हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ महापुराण का समापन किया जाएगा उन्होंने कहा शिव महापुराण में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव पहुंचे हैं वही क्षेत्र की जनता ने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर शिव महापुराण को सफल बनाने की अपील की है वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा बढ़कर सहयोग किया जा रहा है इस दौरान चंचल सिंह ,भगवान सिंह, देव सिंह मेहता, मिलन सिंह, गोविंद सिंह, दीपक सिंह ,गोविंद सिंह समस्त क्षेत्र के ग्राम प्रधान व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य मंदिर कमेटी के सदस्य ,अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहता ,उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ,सचिव प्रकाश सिंह ,कोषाध्यक्ष मोहन सिंह संयुक्त सचिव निर्मल सिंह, माही खुशाल सिंह वीरू मेहता ,सचिन,सीता देवी ,नरी देवी ,पिंकी मेहता ,सुनीता जोशी, सुनीता खोलिया, शिवदत्त खोलिया ,पूजा जोशी ,ममता जोशी, कविता मेहता सहित सैकड़ो लोगों ने लोगों ने प्रतिभाग किया

जरूरी खबरें