Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश पांच जवान शहीद

लोहाघाट:यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उत्तराखंड पुलिस को शर्मसार करती तस्वीर। विकासनगर मेँ चोरी के आरोपी युवक को मित्र पुलिस ने मोके पर दे डाली थर्ड डिग्री दोनो सिपाही लाइन हाजिर

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 25, 2023
पुलिस को शर्मसार करती तस्वीर। विकासनगर मेँ चोरी के आरोपी युवक को मित्र पुलिस ने मोके पर दे डाली थर्ड डिग्री दोनो सिपाही लाइन हाजि उत्तराखंड की मित्र पुलिस को शर्मसार करने वाली ये तस्वीरें विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बद्रीपुर गांव की है।जहां मामूली चोरी के आरोपी एक युवक को पुलिस ने मौके पर ही थर्ड डिग्री दे डाली। देखिए कैसे सिंघम बनने की कोशिश करते ये पुलिसकर्मी इस युवक के पैरों को अपने जूतों से रोंध रहे हैं, टांगों पर जमकर डंडा बरसाने के बाद भी जब इन दोनों पुलिसकर्मियों का मन ना भरा तो फिल्मी अंदाज़ में मौके पर ही थर्ड डिग्री का तीसरा टॉर्चर शुरू हो गया, देखिए कैसे बर्बरता की सीमा को लाँघते हुए एक पुलिसकर्मी आरोपी की टांगों पर खड़ा हुआ और दूसरा उसके पैरों पर फट्टे से एक के बाद एक वार कर रहा है। पुलिस कर्मियों की इस पिटाई से आरोपी युवक बुरी तरह घायल हुआ है [video width="640" height="360" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/06/Video_20230625_093850.mp4"][/video] जब यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग पुलिस कर्मियों पर तरह तरह के सवाल उठा रहे है और कह रहे है कि पुलिसकर्मियों को इस क्रूरता का अधिकार आखिर किसने दे दिया। आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है जो कूड़ा बीनकर अपनी नशे की लत को पूरा करता है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे पीटने के बाद रिश्वत के तौर पर पांच हजार रूपये भी लिए हैं।तब जाकर युवक को रिहा किया गया है  मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस की नाक बचाने के लिए मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है

जरूरी खबरें