Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग मनोज कालाकोटी के आज शुक्रवार को प्रथम बार लोहाघाट आगमन पर कनिष्ठ प्रमुख लोहाघाट प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में डाक बंगला लोहाघाट में जोरदार स्वागत किया गया तथा पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर दर्जा राज्य मंत्री बनने की बधाई दी। कनिष्ठ उप प्रमुख लोहाघाट प्रकाश चंद्रा ने कहा मनोज कालाकोटी के दर्जा राज्य मंत्री बनने से अनुसूचित वर्ग समाज में काफी उत्साह है कहा उन्हें पूरा विश्वास है मनोज कालाकोटी अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पाटन पाटनी प्रदीप विश्वकर्मा, मूल निवासी संगठन चंपावत अमित कुमार ,सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश विश्वकर्मा, भुवन कुमार ,दीपक कुमार, पंकज कुमार, सचिन कुमार , सुनील कुमार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जरूरी खबरें