Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:बद्रीनाथ के लघु रूप में प्रसिद्ध शक्तिपीठ महर- पिनना वैष्णवी शक्तिपीठ में शुरू हुआ धर्मशाला एवं भंडार ग्रह का निर्माण। 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 21, 2025
बद्रीनाथ के लघु रूप में प्रसिद्ध शक्तिपीठ महर- पिनना वैष्णवी शक्तिपीठ में शुरू हुआ धर्मशाला एवं भंडार ग्रह का निर्माण। लोहाघाट। बद्रीनाथ के लघु रूप में सकल धाम महर पिनाना के वैष्णवी शक्तिपीठ में आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ धर्मशाला एवं भंडार गृह के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। यह कुमाऊं का ऐसा धाम है जहां बद्रीनाथ जी के तर्ज पर 6 माह तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को धाम के द्वार बंद तथा बैसाखी पूर्णिमा के दिन खुलते हैं। इस वर्ष धाम के कपाट कुंटे समय जिलाधिकारी नवनीत पांडे स्वयं उपस्थित हुए थे। तब से हम लोगों की दृष्टि में ओझल यह धाम काफी चर्चा आने के साथ यहां श्रद्धालुओं की काफी संख्या बढ़ती गई। आज मंदिर के पुजारी एवं कुल पुरोहित पंडित त्रिलोचन जोशी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। यहां जिला प्रशासन द्वारा दो सोलर लाइट भी लगाई गई है। इस अवसर पर जगदीश जोशी, खेमानंद जोशी, भागीरथ जोशी, दिलबर जोशी, खिलानंद जोशी, नरेश जोशी, दीपक जोशी, रमेश भट्ट, दया कृष्ण शर्मा समेत गांव के लोग मौजूद थे।  

जरूरी खबरें