Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:जनकांडे में 6 अगस्त से होगा सात दिवसीय देवी भागवत ज्ञान यज्ञ ग्रामीण जुटे तैयारी में

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 5, 2024
जनकांडे में 6 अगस्त से होगा सात दिवसीय देवी भागवत ज्ञान यज्ञ ग्रामीण जुटे तैयारी में लोहाघाट के जनकांडे मे मां भगवती मंदिर में 6 अगस्त को सात दिवसीय देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा जिसके लिए ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए हैं क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक महरा ने बताया ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है महरा ने बताया 6 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से गांव के इष्ट देव मंदिर से जानकांडे के मां भगवती मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक गणेश पूजन व नवग्रह पूजन किया जाएगा तथा अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रकाश पांडे द्वारा कथा सुनाई जाएगी तथा शाम 6:00 बजे से भजन कीर्तनों का आयोजन होगा महरा ने बताया 12 अगस्त को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ देवी भागवत का समापन किया जाएगा उन्होंने कहा सभी ग्रामीण कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं वही समस्त ग्राम वासियों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर देवी भागवत कथा को सफल बनाने की अपील की है वही देवी भागवत को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है युवा व ग्रामीण तैयारी में जुटे पड़े हैं

जरूरी खबरें