Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

: लोहाघाट मे स्कूटी बाइक भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 4, 2024
लोहाघाट मे स्कूटी बाइक भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल रविवार को चंपावत लोहाघाट एनएच में लोहाघाट के पुनेठा पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई दुर्घटना में स्कूटी सवार दीपक चतुर्वेदी निवासी सुई लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को सड़क में पड़े देख लोहाघाट के फायर कर्मी सुनील जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पंडित मदन कॉलोनी के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायल का इलाज कर रही डॉक्टर मानसी ने बताया घायल का दाया पांव टूट गया है तथा सर पर काफी गंभीर चोटे हैं घायल का प्राथमिक उपचार कर चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है वहीं दुर्घटना में बाइक सवार अशोक शर्मा निवासी मंच वह कमल सिंह निवासी नीड (चंपावत) को मामूली चोटे आई हैं प्रत्यक्षदर्सियो ने बताया दीपक चतुर्वेदी पेट्रोल पंप के पास से शीतला माता मंदिर की ओर मुड़ रहे थे तभी पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर तेज गति से जा रहे है बाइक सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना में पुलिस अस्पताल पहुंच गई है वहीं घायल चतुर्वेदी का हाल-चाल जानने को लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सचिन जोशी सहित कई लोग पहुंचे टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं लोगों ने कहा एनएच में इस दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में विभाग द्वारा ना तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं ना ही कोई चिन्ह बनाए गए हैं लोगों ने कहा इस स्थान में दुर्घटना का हर वक्त खतरा बना रहता है लोगों ने एनएच से इस स्थान में ब्रेकर बनाने की मांग करी है वहीं लोगों के द्वारा घायल की वक्त पर मदद करने के लिए फायर कर्मी सुनील जोशी व पंडित मदन कलोनी की सराहना करी है

जरूरी खबरें