Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: बाराकोट:हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से स्कूल भवन व छात्र-छात्राओं को खतरा लोगों ने ऊर्जा निगम से विद्युत लाइन हटाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 6, 2024
हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से स्कूल भवन व छात्र-छात्राओं को खतरा लोगों ने ऊर्जा निगम से विद्युत लाइन हटाने की करी मांग बाराकोट ब्लॉक के फर्तोला गांव के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन व छात्र-छात्राओं को विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से भारी खतरा पैदा हो गया है शनिवार को फर्तोला के ग्रामीणों ने बताया विद्यालय भवन के ऊपर से ऊर्जा निगम की 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजरती है जिस कारण मानसून सीजन में विद्युत लाइन कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती है विद्युत लाइन से भवन के साथ-साथ बच्चों को भी खतरा बना हुआ है ग्रामीणों ने कहा आजकल विद्यालय बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द से जल्द उक्त हाई वोल्टेज लाइन को विद्यालय भवन से दूर करने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेवही ऊर्जा निगम के अभियन्ता अशोक कुवर ने बताया विद्यालय द्वारा अतिरिक्त टिन शेड का निर्माण लाईन के नीचे किया गया है, लाईन पूर्व से ही निर्मित है और विद्यालय भवन बाद में बनाया गया है, अगर लाईन शिफ्ट करने हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाएगी तो लाईन को शिफ्ट किया जा सकता है

जरूरी खबरें