Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में बीच सड़क में खराब हुई रोडवेज बस लगा भीषण जाम।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

वर्कशॉप् से एक किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई रोडवेज बस।लोहाघाट।उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसों का भी सड़क में खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।सोमवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम की काशीपुर जा रही बस मात्र एक किलोमीटर चलने के बाद ही लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास अचानक खराब हो गई। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण जाम लग गया। यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ने किसी तरह वाहनों को निकाला। बस के चालक नंदन सिंह ने बताया वह बस को वर्कशॉप से लोहाघाट बस स्टेशन की ओर ला रहे थे बस को काशीपुर जाना था। तभी बस रास्ते में खराब हो गई उन्होंने बताया बस को ठीक करने के लिए वर्कशॉप से मैकेनिक को बुलाया गया है। वही रोडवेज बस के मात्र एक किलोमीटर चलने के बाद बीच सड़क में खराब होने से लोगों में काफी नाराजगी है ।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशुओली, विक्की ओली व अन्य लोगों ने कहा परिवहन निगम की बसें इस प्रकार आए दिन बीच सड़क में खड़ी हो जाती है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कहा परिवहन निगम की बसों का ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता है वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी रहती है जिस कारण यह समस्याएं आए दिन पैदा हो रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है ।उन्होंने शासन प्रशासन व परिवहन निगम से लोहाघाट डिपो को नई बसे देने व रख रखाव ठीक से करने की मांग की है। बस के बीच सड़क में खराब होने से लोगों को लंबे समय तक जाम से जूझना पड़ा। जिस कारण लोगों में परिवहन निगम के खिलाफ काफी नाराजगी है।

जरूरी खबरें