Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार लोहाघाट नगर में पेयजल संकट से निपटने हेतु विभाग द्वारा लगातार राहत एवं आपूर्ति कार्य संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न योजनाओं में जलस्राव कम होने के कारण उत्पन्न कमी की पूर्ति के लिए 7 अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से मुख्य भंडारण टैंकों में पानी भरकर उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 40 से 50 मिनट तक पाइप्ड पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है।

नगर के लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में एक दिन के अंतराल पर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से एक दिन के अंतराल पर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगातार टैंकर संचालन किया जा रहा है।विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 30 मई 2026 तक सम्पूर्ण नगर में रोस्टर के अनुसार एक दिन के अंतराल पर पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी।इसके अतिरिक्त नगरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए नगर में स्थापित 11 सोलर हैंडपंप एवं 24 हस्तचालित हैंडपंपों के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।

जरूरी खबरें