Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरो में छापेमारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 1, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर हुई कार्यवाहीजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के तत्वाधान में "सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन" अभियान के अन्तर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते, ड्रग इन्सपेक्टर नीरज, फार्मेसिस्ट योगेश, एवं पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद चम्पावत के लोहाघाट नगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर में एक्सपॉइरी दवाइयों और उनकी बिक्री की जांच की गई, साथ ही एक्सपॉइरी दवाइयों के निस्तारण की जांच की गई।इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर मरीजों को क्रय की जाने वाली दवाइयों के पक्के बिलों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट के लाइसेन्स और उनके द्वारा वास्तविक रूप से कार्य किए जाने की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण में जो कमियां पाई गई तथा मौके पर मौजूद मरीजों को एक्सपॉइरी दवाइयों के प्रति जागरूक रहने और पक्का बिल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद चम्पावत में आगे भी जारी रहेगा।सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन योजना के अन्तर्गत यह कार्यवाही की गई।

जरूरी खबरें