Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: बनबसा: उफनती शारदा किनारे मछली पकड़ रहे मछुआरों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों में भेजा 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
शारदा किनारे मछली पकड़ रहे मछुआरों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों में भेजा रविवार को बनबसा की शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडे को सूचना मिली कि कुछ मछुआरे उफनती शारदा नदी के किनारे मछलियां पकड़ रहे हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल थी सूचना मिलते ही तत्काल शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मछली पकड़ रहे मछुआरों को नदी किनारे न आने की सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा चौकी प्रभारी पांडे ने बताया नदी के आसपास रहने वाले लोगों को नदी किनारे से दूर रहने की हिदायत दी गई है तथा भारत नेपाल आवागमन करने वाले सभी वाहनों के लिए बैराज बंद कर दिया गया है इसके अलावा शारदा नदी के जलस्तर के संबंध में सिंचाई विभाग से लगातार समन्वय स्थापित कर प्रत्येक घंटे की सूचना प्राप्त की जा रही है वहीं सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के एसडीओ प्रशांत वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ऐसे में वाहनों का आगमन बैराज की सुरक्षा दृष्टि से बंद कर दिया गया है

जरूरी खबरें