Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत गैंग रेप कांड का पुलिस ने किया खुलासा नाबालिग से नहीं हुआ था दुष्कर्म कमल रावत का था बदला

Laxman Singh Bisht

Thu, May 7, 2026

.चंपावत गैंग रेप कांड का पुलिस ने किया खुलासा नाबालिग से नहीं हुआ था दुष्कर्म कमल रावत का था बदला

निष्कासित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने बदला लेने के लिए अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर साजिश को दिया था अंजाम।

नाबालिग को पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में किया था शामिल।

घटना के खुलासे के लिए एसपी रेखा यादव ने खुद संभाली कमान।

मेडिकल में नाबालिग से दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि: सीएमओ

एसपी चंपावत रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर किया घटना का खुलासा ।पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में मीडिया व सोशल मीडिया में सुर्खी बना चंपावत नाबालिग गैंगरेप मामले का आज चंपावत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई थी। कांग्रेस के द्वारा सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे थे। आज गुरुवार को एसपी चंपावत रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर इसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया। नाबालिग के साथ किसी भी प्रकार की दुष्कर्म की कोई भी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कमल रावत के द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह नाटक रचा गया। एसपी चंपावत में बताया नाबालिग को उसके पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में शामिल किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया 6 मई को पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली चंपावत में लिखित तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया था कि 5 मई 2026 की रात्रि को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तीन व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिसका पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा 10 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन कर निष्पक्ष एवं विवेचना करने के निर्देश दिए गए थे।

एसपी चंपावत ने बताया उन्होंने खुद पीड़िता से बातचीत कर घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली गई थी। तथा आरएफएसएल उधम सिंह नगर की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का परीक्षण कराया गया था। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कर बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग एवं न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज किए गए थे । पीड़िता की देख रेख व सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी से पत्राचार कर एक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया पीड़िता ग्राम सल्ली में विवाह समारोह में अपनी इच्छा से अपने दोस्त के साथ गई थी घटना दिवस पर पीड़िता का विभिन्न स्थानों पर आवागमन एवं गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज व डीबीआर से सत्यापित हुई है ।चिकित्सा परीक्षण में किसी भी प्रकार की बाह्य अथवा आंतरिक चोटे संघर्ष अथवा जबरदस्ती के स्पष्ट चिकित्सकीय संकेत प्राप्त नहीं हुए हैं। कुछ गवाहों के बयान तकनीकी एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों से मेल नहीं खाते पाए गए हैं जिससे घटनाक्रम की सत्यता प्रमाणित नहीं होती है। तथा कमल रावत, पीड़िता एवं पीड़िता की महिला मित्र के मध्य घटना तिथि पर असामान्य रूप से बार-बार संपर्क वार्तालाप पाया गया जो प्रकरण के घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण संकेत है। एसपी चंपावत ने बताया घटना के दौरान मामले में नामजद आरोपियों विनोद सिंह रावत ,नवीन सिंह रावत तथा पूरन सिंह रावत की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं पाई गई तथा गवाहों के बयानों व तकनीकी साक्ष्य से इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि घटना के दौरान नामजद व्यक्ति मौके पर नहीं थे। एसपी चंपावत ने बताया विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रत्येक तथ्य का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष परीक्षण किया गया मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित ना किया जाए तथा दोषी के विरुद्ध विधि कार्रवाई सुनिश्चित हो इस उद्देश्य से सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। एसपी चंपावत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कमल रावत द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नाबालिग बालिका को पिता का इलाज कराने का झूठा प्रलोभन देकर इस साजिश में शामिल किया था। उन्होंने बताया कमल रावत में भी पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं तथा पंचायत चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए उसके द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया गया था। पीड़िता के द्वारा भी पूछताछ में बताया गया कमल रावत के द्वारा पिता के इलाज का प्रलोभन देकर उसे ईस साजिश में शामिल किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण जारी है। तथा मामले में शामिल संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

उन्होंने कहा यदि जांच के दौरान तथ्यों को भ्रामक या मनगढ़ंत पाया जाता है तो विधि अनुसार सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले में सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की गई है। ना ही उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान पाए गए। उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। फिलहाल दो दिनों से प्रदेश की सुर्खियां बने इस गैंगरेप कांड का चंपावत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस के अनुसार बदले की भावना से प्रेरित होकर निष्कासित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत के द्वारा इस साजिश को अंजाम दिया गया था। मामले का खुलासा होने पर लोग आश्चर्यचकित है कि इस प्रकार की साजिश को भी अंजाम दिया जा सकता है। इस कांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था।क्योंकि मामला मुख्यमंत्री की विधानसभा से जुड़ा हुआ था। पर एसपी चंपावत रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस ने इस साजिश का शानदार खुलासा किया है पुलिस पर काफी दबाव था और कई प्रकार के आरोप भी लग रहे थे मामले मे एसपी चंपावत ने खुद कमान संभाली और घटना का पर्दाफाश किया। मामले के खुलासे में एसओजी चंपावत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।वही आज घटना के खुलासे को लेकर महिला कांग्रेस ने चंपावत में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। मामले का खुलासा होने पर चंपावत पुलिस व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिलहाल मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।लोग आपस में तरह-तरह की बातें मामले को लेकर कर रहे हैं। मामला किसी फिल्म व थ्रिलर उपन्यास की साजिश से कम नहीं था। वही मामले मे आरोपी बनाए गए लोगों के परिजनों ने मामले में साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एसपी चंपावत रेखा यादव व पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें