Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर पुलिस की नशा तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 15 के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

टनकपुर पुलिस की नशा तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 15 लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाहीएचपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर मे सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का जुर्माना वसूला गया। एसपी के निर्देश पर सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व मे थाना टनकपुर क्षेत्र के 06 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी अभियान चलाया । टनकपुर क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान के दौरान 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का संयोजन शुल्क वसूला गया। शुक्रवार की रात को थाना टनकपुर के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छापेमारी अभियान चलाते हुए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान टनकपुर के विभिन्न क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों में छापेमारी की गई पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

जरूरी खबरें