Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 11, 2026

संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस।

दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

संतोला में अभी भी मलवा आने का बना हुआ है खतरा।

चंपावत घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के संतोला डेंजर जॉन ने आज 4 घंटे तक वाहनों की रफ्तार को रोक रखा। दोपहर 2:30 बजे लगभग संतोला डेंजर जोन में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा राष्ट्रीय राजमार्ग में आ गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा है कैंटर बुरी तरह मलबे में दब गया। वाहन चालक ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। इसके बाद ऑल वेदर सड़क में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और सड़क के दोनों और सैकड़ो वाहन व हजारों यात्री फंस गए । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया एनएच के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा काफी देर में मशीनो को सड़क को खोलने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया लगभग 4 घंटे के बाद शाम 7:00 बजे किसी तरह कैंटर को मशीनों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों आवाजाही सुचारू हो गई है। उन्होंने कहा अभी भी पहाड़ी से मलवा आने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से डेंजर जोन संतोला में 24 घंटे मशीन तैनात रखने की मांग की है। वही 4 घंटे बाद सड़क खुलने से फंसे हुए यात्रियों को वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डेंजर जोन में कीचड़ होने के चलते वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है।

जरूरी खबरें