Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 11, 2026

अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चमोली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण बगड़ परिसर में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया ।अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए।नारायण बगड़ पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी 25 जून को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे व तेज पानी से अस्पताल की दीवार के नीचे कटाव हो गया था। इससे दीवार अंदर से खोखली हो गई थी। शनिवार को लगातार बारिश के बीच डॉ. नवीन डिमरी क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वे मलबे में दब गए। बताया गया कि स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. नवीन डिमरी मूल रूप से देवलधार गोपेश्वर के निवासी थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जरूरी खबरें